घाट पर हिंदू लड़कियों के साथ घूम रहे मुस्लिम युवक की पिटाई, सार्वजनिक माफी का वीडियो वायरल
वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित अस्सी घाट पर एक मुस्लिम युवक की कथित तौर पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है
![]() |
| विज्ञापन |
कि युवक बरेली का रहने वाला है और वह कुछ हिंदू लड़कियों के साथ घाट पर घूमता हुआ मिला था। इसी दौरान हिंदूवादी संगठन से जुड़े कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया।
आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई और बाद में सार्वजनिक रूप से उससे माफी भी मंगवाई गई। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ के बीच युवक से हाथ जोड़कर माफी मंगवाने का वीडियो सामने आया है। घटना के दौरान घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
![]() |
| विज्ञापन |
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक तहरीर दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।


