gnews पीएम बोले काफिला घटाओ… मंत्री जी के स्वागत में सड़कों पर उमड़ा गाड़ियों का सैलाब - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

पीएम बोले काफिला घटाओ… मंत्री जी के स्वागत में सड़कों पर उमड़ा गाड़ियों का सैलाब

उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया कैबिनेट विस्तार में राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद हंसराज विश्वकर्मा के पहली बार वाराणसी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर भव्य स्वागत किया। जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। उनके स्वागत में बड़ी संख्या में चार पहिया वाहनों और समर्थकों का काफिला भी देखने को मिला, जिसकी चर्चा अब पूरे शहर में हो रही है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने एक नई बहस को भी जन्म दे दिया है। 

विज्ञापन

एक तरफ देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi लगातार ईंधन बचाने, कार पूलिंग अपनाने और सरकारी काफिलों को सीमित रखने की अपील कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके ही दल के मंत्री के स्वागत में सैकड़ों गाड़ियों का लंबा काफिला सड़कों पर उतर आया। स्थानीय लोगों और राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।



दिलचस्प बात यह भी है कि कुछ दिन पहले ही मंत्री बने हंसराज विश्वकर्मा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह समर्थकों से अपील करते दिखाई दिए थे कि उनके स्वागत में अनावश्यक रूप से गाड़ियों का काफिला न जोड़ा जाए और सादगी बनाए रखी जाए। लेकिन वाराणसी आगमन पर हालात इसके उलट नजर आए। 

विज्ञापन

बड़ी संख्या में वाहन और समर्थकों की भीड़ के चलते कई जगहों पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

भाजपा कार्यकर्ता इसे अपने नेता के प्रति उत्साह और सम्मान बता रहे हैं, जबकि विपक्ष और आम लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब सरकार खुद ईंधन बचाने और सादगी का संदेश दे रही है, तब ऐसे शक्ति प्रदर्शन कितने उचित हैं। फिलहाल मंत्री के स्वागत का यह काफिला शहर में चर्चा और राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ है।