gnews वाराणसी में अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं का विरोध, कार्रवाई की मांग - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं का विरोध, कार्रवाई की मांग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के खिलाफ रामनगर क्षेत्र में लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। सपा नेताओं ने इसे भाजपा समर्थित अराजक तत्वों की साजिश बताते हुए सामाजिक न्याय और PDA की एकता को कमजोर करने का प्रयास करार दिया।

समाजवादी पार्टी वाराणसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ रहे अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सरकार घबरा गई है। 

विज्ञापन

इसी के चलते रामनगर स्थित PAC तिराहे पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए, ताकि उनकी छवि को धूमिल किया जा सके।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पहले ही स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता पर आर्थिक बोझ डाल चुकी है। पोस्टपेड स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदलकर गरीब और मध्यम वर्ग की जेब पर अतिरिक्त दबाव डाला गया, 

विज्ञापन

लेकिन समाजवादी पार्टी और जनता के विरोध के बाद सरकार को अपना फैसला वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

आपत्तिजनक पोस्टर की जानकारी मिलने पर महानगर अध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ विवेक राकी, महानगर अध्यक्ष महिला सभा संगीता पटेल तथा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सौरभ आनंद के नेतृत्व में समाजवादी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। रामनगर पुलिस की मौजूदगी में पोस्टरों को हटाकर फाड़ दिया गया और विरोध प्रदर्शन किया गया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी राजकिशोर पांडे को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। समाजवादी पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी।