gnews भरत तिवारी की मौत पर भाजपा सरकार घिरी, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

भरत तिवारी की मौत पर भाजपा सरकार घिरी, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

बिहार पुलिस पर कथित फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए केसरिया भारत संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वाराणसी जिला मुख्यालय पहुंचकर एसीएम द्वितीय को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भरत तिवारी की मौत की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

विज्ञापन
ज्ञापन के माध्यम से संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि भरत तिवारी की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसे पुलिस मुठभेड़ बताकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि यदि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी अथवा उच्च स्तरीय समिति से कराई जाए, ताकि मृतक के परिजनों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।


केसरिया भारत संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी व्यक्ति को बिना न्यायिक प्रक्रिया के जीवन से वंचित नहीं किया जा सकता। ऐसे मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञापन
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद एसीएम द्वितीय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।


इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला मुख्यालय परिसर में मौजूद रहे और उन्होंने भरत तिवारी की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।