gnews जेईई एडवांस्ड 2026 में कैटजी संस्थान का शानदार प्रदर्शन, 39 विद्यार्थियों ने बनाई फाइनल रैंक लिस्ट में जगह - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

जेईई एडवांस्ड 2026 में कैटजी संस्थान का शानदार प्रदर्शन, 39 विद्यार्थियों ने बनाई फाइनल रैंक लिस्ट में जगह

जेईई एडवांस्ड-2026 के घोषित परिणामों में महमूरगंज स्थित कैटजी (CATJEE) संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। संस्थान के कुल 39 विद्यार्थियों का चयन जेईई एडवांस्ड-2026 की फाइनल रैंक लिस्ट में हुआ है, जिससे संस्थान और वाराणसी का नाम गौरवान्वित हुआ है।


संस्थान के सफल विद्यार्थियों में आशीष जायसवाल (AIR 2738), विशाल (4510), अक्षांश (4542), राजीव राज (5222), अक्षत जैन (6323), हृद्देश रॉय (8731), अर्नव सिंह (8986), आशुतोष पाल (9473), आयुष कुमार (10143), ओजस (10894), सार्थक मौर्य (11479), अश्विनी कुमार सिंह (11879), दीपांशु (13049), निमेश सिंह (13492), प्रांजल मिश्रा (15968), दर्शन जैन (16953), अरुण (17010), दीपेश (19134), यथार्थ श्रीवास्तव (22559), अविचल सिंह (22846), अनुराग पार्थ सारथी (23127), प्रसून सिंह (25031), अथर्व सिन्हा (25160), सत्यम वशिष्ठ (25404), सैयद मोहम्मद ताहा (26423), आदर्श गुप्ता (26501), नमन कुमार (26969), कुशाग्र सिंह (27921), कृष्णा वर्मा (28708), सुहानी कुमारी (29365) तथा शुक्तिका गुप्ता (29881) शामिल हैं।

विज्ञापन
इसके अलावा विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में भी संस्थान के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। योगेश द्विवेदी ने GEN-EWS श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक 4944, अर्नव श्रीवास्तव ने 5140, जॉयदीप जायसवाल ने OBC-NCL श्रेणी में 9042, श्रेयाश सिंह ने 9227, अंश यादव ने 10309, विवेक सिंह ने 10777, आर्यन चौधरी ने SC श्रेणी में 1556 तथा दिव्यांश ने Prep-SC श्रेणी में 2363वीं रैंक प्राप्त की।


संस्थान के निदेशक एस.के. अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह शानदार परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी संस्थान इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।

विज्ञापन
वहीं, उपनिदेशक अनुराग मोहंती ने बताया कि संस्थान में नए सत्र के लिए टारगेट जेईई एवं टारगेट नीट बैच क्रमशः 8 जून और 22 जून से शुरू होने जा रहे हैं।


उन्होंने बताया कि टारगेट जेईई बैच में जेईई मेन के परसेंटाइल के आधार पर विद्यार्थियों को विशेष फीस छूट दी जाएगी। 98 प्रतिशत या उससे अधिक परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत फीस माफी, जबकि 96 प्रतिशत से अधिक परसेंटाइल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 60 प्रतिशत फीस छूट का लाभ मिलेगा।


इसी प्रकार टारगेट नीट बैच में नीट-2026 परीक्षा में 600 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत फीस छूट प्रदान की जाएगी।


कैटजी संस्थान के इस शानदार परिणाम से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है तथा इसे वाराणसी के शिक्षा जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।