साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों को मिला 1.82 लाख रुपये का रिफंड, सिगरा पुलिस की तत्परता से लौटी रकम
साइबर अपराध के मामलों में पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना सिगरा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार दो लोगों को उनकी पूरी रकम वापस दिलाकर सराहनीय कार्य किया है। दोनों पीड़ितों को कुल 1 लाख 82 हजार रुपये का शत-प्रतिशत रिफंड उनके खातों में वापस कराया गया।
![]() |
| विज्ञापन |
जानकारी के अनुसार, साइबर ठगी के शिकार हुए संदीप कुमार केशरी निवासी छित्तूपुर, थाना सिगरा ने 52 हजार रुपये तथा महेन्द्र कुमार यादव निवासी बीएचयू क्षेत्र ने 1 लाख 30 हजार रुपये की साइबर धोखाधड़ी की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई थी।
![]() |
| विज्ञापन |
पुलिस की सक्रियता के परिणामस्वरूप दोनों पीड़ितों की पूरी धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ितों और उनके परिजनों ने सिगरा पुलिस एवं वाराणसी पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की।


