राम मंदिर चंदा विवाद पर वाराणसी में अनोखा विरोध, ‘चंदा चोरों’ का नाले में किया पिंडदान
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चंदा घोटाले और आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों के विरोध में सोमवार को वाराणसी के कंदवा क्षेत्र में समाजसेवी रघुकुल यथार्थ शिवांशु ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कथित "चंदा चोरों" का नाले में प्रतीकात्मक पिंडदान कर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
इस दौरान रघुकुल यथार्थ शिवांशु ने कहा कि भगवान श्रीराम देश के करोड़ों लोगों की आस्था और विश्वास के केंद्र हैं। ऐसे में यदि मंदिर निर्माण या उससे जुड़े किसी भी कार्य में आर्थिक अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते हैं, तो उनकी निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए।
![]() |
| विज्ञापन |
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा राम मंदिर के लिए दिया गया दान जनता की आस्था का प्रतीक है और उसके प्रत्येक रुपये का उपयोग पूरी ईमानदारी तथा जवाबदेही के साथ होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि कहीं भी दान की राशि के दुरुपयोग की आशंका है तो उसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
राम मंदिर चंदा विवाद पर वाराणसी में अनोखा विरोध, ‘चंदा चोरों’ का नाले में किया पिंडदान#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/MMLH7BL8sv
— The Varanasi News (@thevaranasinews) June 22, 2026
कंदवा में आयोजित इस प्रतीकात्मक पिंडदान कार्यक्रम के माध्यम से समाजसेवी ने भ्रष्टाचार और धन के दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरण का संदेश देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक संस्थाओं से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, ताकि आम लोगों का विश्वास और श्रद्धा बनी रहे।
![]() |
| विज्ञापन |


