gnews मानसिक चिकित्सालय में भर्ती उन्नाव के कैदी की मौत, सीजोफ्रेनिया से था पीड़ित - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

मानसिक चिकित्सालय में भर्ती उन्नाव के कैदी की मौत, सीजोफ्रेनिया से था पीड़ित

मंडलीय मानसिक चिकित्सालय में भर्ती उन्नाव के एक कैदी की मंगलवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान उन्नाव निवासी 26 वर्षीय राहुल निषाद के रूप में हुई है। वह लंबे समय से सीजोफ्रेनिया (मानसिक विकार) से पीड़ित था और उसका इलाज चिकित्सकीय निगरानी में चल रहा था।

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राहुल निषाद को उन्नाव जेल से करीब तीन माह पूर्व उपचार के लिए मंडलीय मानसिक चिकित्सालय भेजा गया था। मंगलवार देर रात उसने सीने में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया।


अस्पताल सूत्रों के मुताबिक जिला अस्पताल ले जाते समय राहुल की हालत अचानक बिगड़ गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों एवं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए हैं।