gnews अयोध्या के बाद अब काशी में घमासान: "विश्वनाथ मंदिर में जांच हो तो सामने आएगा बड़ा जमीन घोटाला" - अजय राय - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

अयोध्या के बाद अब काशी में घमासान: "विश्वनाथ मंदिर में जांच हो तो सामने आएगा बड़ा जमीन घोटाला" - अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रबंधन और उससे जुड़ी जमीनों को लेकर एक बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है। वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने मंदिर परिसर में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने की बात कही और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन
अजय राय ने सीधे तौर पर सरकार और प्रशासन को घेरते हुए कहा, "निश्चित तौर से मेरी मांग है कि बाबा के दरबार में जांच हो, तो जमीन का घोटाला बहुत बड़ा निकलेगा।"

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केवल जमीन ही नहीं, बल्कि मंदिर की पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा के दरबार में चढ़ावे से लेकर श्रद्धालुओं के दर्शन करने की व्यवस्था तक, हर स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है।

उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा, "सरकार में बैठे अधिकारी और वहां के लोग, जो गुजरात के लोग यहां आकर बैठे हैं, वे सब मिलकर यहाँ चोरी करा रहे हैं।"

विज्ञापन
अजय राय के इस बयान के बाद वाराणसी सहित पूरे उत्तर प्रदेश की सियासत में गरमाहट आ गई है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के निर्माण और उसके बाद मंदिर प्रबंधन के कई फैसलों पर विपक्ष पहले भी सवाल उठाता रहा है, लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सीधे तौर पर 'जमीन घोटाले' और 'चोरी' का आरोप लगाने से यह मामला अब और तूल पकड़ सकता है।