विदेशी मूल की युवती से दुष्कर्म के आरोपी अविनाश सेठ पर 25 हजार का इनाम: गिरफ्तारी के लिए वाराणसी पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में विदेशी मूल (नेपाल निवासी) की एक युवती से शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में फरार आरोपी अविनाश सेठ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
![]() |
| विज्ञापन |
युवती का आरोप है कि शादी का विश्वास दिलाकर अविनाश ने लगातार चार वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 28 मई को जब वह पहाड़िया स्थित अविनाश के फ्लैट पर पहुंची तो उसने आरोपी को एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। विरोध करने पर आरोपी अविनाश और उसके साथ मौजूद शालिनी गुप्ता ने कथित तौर पर युवती के साथ अभद्रता की, गालियां दीं और लोहे की रॉड से हमला करने का प्रयास करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि अविनाश कई युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। घटना से आहत होकर उसने आत्महत्या का प्रयास भी किया, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया।
![]() |
| विज्ञापन |
पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार ने फरार आरोपी अविनाश सेठ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को नियमानुसार इनाम की राशि दी जाएगी तथा उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


