काशी विश्वनाथ मंदिर में PAC जवान की कार्बाइन से चली गोली, 3 लोग घायल; इलाज जारी
July 04, 2026
धर्मनगरी काशी के सबसे संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के गेट नंबर-4 के पास ड्यूटी पर तैनात PAC के एक जवान की सरकारी कार्बाइन से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए।
![]() |
| विज्ञापन |
घटना के तुरंत बाद मंदिर परिसर में तैनात पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
![]() |
| विज्ञापन |
खबर लिखे जाने तक (शनिवार सुबह 9:00 बजे तक) इस घटना को लेकर वाराणसी पुलिस या किसी वरिष्ठ अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।



