gnews कैंट स्टेशन पर 1.95 करोड़ रुपये के सोने और डायमंड के आभूषण बरामद, गुजरात के दो युवक हिरासत में - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

कैंट स्टेशन पर 1.95 करोड़ रुपये के सोने और डायमंड के आभूषण बरामद, गुजरात के दो युवक हिरासत में

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को बड़ी सफलता मिली है। स्टेशन पर नियमित गश्त के दौरान जीआरपी के जवानों ने प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 से गुजरात के रहने वाले दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में सोने और डायमंड के आभूषण बरामद हुए।

विज्ञापन
बरामद आभूषणों में डायमंड जड़ी घड़ी, सोने की चेन, सोने की अंगूठियां समेत अन्य कीमती ज्वेलरी शामिल है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार बरामद आभूषणों की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 95 लाख रुपये बताई जा रही है।

 

जीआरपी ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जानकारी तत्काल आयकर विभाग को दी। सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद आभूषणों से संबंधित दस्तावेजों एवं उनके स्रोत की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
फिलहाल दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में सोना और डायमंड ज्वेलरी कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। दस्तावेजों की वैधता और आभूषणों के स्वामित्व की भी जांच की जा रही है।

जीआरपी अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।