CM योगी की बैठक में बड़ा फैसला: वाराणसी वासियों के लिए दर्शन की समय-सीमा खत्म, अब कभी भी कर सकेंगे बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन; लोकल आईडी होगी अनिवार्य
July 07, 2026
काशीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों के दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब वाराणसी के निवासी सुबह 4:15 बजे से रात्रि 10:45 बजे तक किसी भी समय बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे।
![]() |
| विज्ञापन |
हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए वाराणसी के निवासियों को अपना लोकल पहचान पत्र (Local ID Card) दिखाना अनिवार्य होगा। पहचान सत्यापित होने के बाद ही उन्हें काशी द्वार से प्रवेश मिलेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले स्थानीय लोगों के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था केवल सुबह 4:00 बजे से 5:00 बजे तथा शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक ही सीमित थी। अब इस समय सीमा को समाप्त करते हुए पूरे दिन के अधिकांश समय तक यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।
![]() |
| विज्ञापन |


