gnews गुंडा एक्ट का आरोपी डीएवी पीजी कॉलेज में कर रहा था एमटीएस की नौकरी, पुलिस आयुक्त ने किया जिलाबदर - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

गुंडा एक्ट का आरोपी डीएवी पीजी कॉलेज में कर रहा था एमटीएस की नौकरी, पुलिस आयुक्त ने किया जिलाबदर

बीएचयू से संबद्ध डीएवी पीजी कॉलेज में कार्यरत मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) दुर्गेश प्रताप सिंह को वाराणसी पुलिस आयुक्त न्यायालय ने जिलाबदर घोषित कर दिया है। पुलिस आयुक्त के आदेश के अनुसार उसे डेढ़ माह तक वाराणसी कमिश्नरेट की सीमा से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है।

चर्चा
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के तामिलपुर गांव निवासी तथा वर्तमान में लंका थाना क्षेत्र की काशीपुरम कॉलोनी, सीर गोवर्धनपुर में रहने वाले दुर्गेश प्रताप सिंह का वर्ष 2019 से 2025 के बीच लूट समेत अन्य आपराधिक मामलों में नाम सामने आया था। पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस आयुक्त न्यायालय ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जिलाबदर करने का आदेश जारी किया है।


नियुक्ति पर भी उठ रहे सवाल


दुर्गेश प्रताप सिंह डीएवी पीजी कॉलेज में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के पद पर कार्यरत है। उसके जिलाबदर होने के बाद अब उसकी नियुक्ति भी सवालों के घेरे में आ गई है।  

विज्ञापन
इस बात की है कि जब उसके खिलाफ लूट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे, तब उसे कॉलेज में किस आधार पर नियुक्ति दी गई और नियुक्ति के समय उसके चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया किस प्रकार पूरी की गई।

जांच की बढ़ी संभावना


जिलाबदर की कार्रवाई के बाद अब उसकी नियुक्ति प्रक्रिया की भी जांच होने की संभावना जताई जा रही है। यदि नियुक्ति के दौरान आवश्यक नियमों और सत्यापन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है, तो संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।