महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के बीच सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; पुलिस छावनी में तब्दील हुआ परिसर
दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के समर्थन में बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में छात्रों ने फ्लैग मार्च निकालकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के मद्देनजर विश्वविद्यालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। परिसर और मुख्य प्रवेश द्वारों पर भारी संख्या में पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान तैनात रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के बीच सरकार के खिलाफ प्रदर्शन; पुलिस छावनी में तब्दील हुआ परिसर#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews@Uppolice @varanasipolice pic.twitter.com/7aytVuwf5S
— The Varanasi News (@thevaranasinews) July 22, 2026
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम लगातार परिसर में चक्रमण करती रही। वहीं आरएएफ, पीएसी और पुलिस बल के जवानों ने विश्वविद्यालय परिसर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्शन किया और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की तैयारियों का संदेश दिया।
इस बीच बड़ी संख्या में छात्र परिसर में एकत्र हुए और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए परिसर में मार्च करते नजर आए। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, छात्र हितों की सुरक्षा और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठाई।
![]() |
| विज्ञापन |
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह एहतियात के तौर पर की गई है ताकि परिसर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और छात्रों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान पूरे परिसर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहीं। हालांकि छात्रों का मार्च शांतिपूर्ण रहा और पुलिस तथा प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि परिसर में शांति बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।



