gnews मीरघाट पर गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोरी डूबी, अस्पताल में मृत घोषित - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

मीरघाट पर गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोरी डूबी, अस्पताल में मृत घोषित

मीरघाट पर मंगलवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में जाने से 14 वर्षीय किशोरी डूब गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त अभियान चलाकर किशोरी को गंगा से बाहर निकाला।

विज्ञापन
किशोरी को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


मृतका की पहचान सिमरन ठाकुर (14 वर्ष) पुत्री पप्पू कुमार ठाकुर, निवासी ग्राम बनसोई, थाना मुशरख, जिला छपरा (बिहार) के रूप में हुई है। बताया गया कि सिमरन अपने परिवार के साथ वाराणसी दर्शन और गंगा स्नान के लिए आई थी। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई, जिससे यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।