मोबाइल चलाने से रोका तो 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाई, वाराणसी के लल्लापुरा में दर्दनाक घटना
सिगरा थाना क्षेत्र के लल्लापुरा इलाके में 18 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
![]() |
| विज्ञापन |
मोबाइल चलाने से रोका तो 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाई, वाराणसी के लल्लापुरा में दर्दनाक घटना#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/ehUrPnFXNa
— The Varanasi News (@thevaranasinews) July 23, 2026
एसीपी चेतगंज शुभम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती मोबाइल पर किसी से बातचीत करती थी, जिसको लेकर परिजन नाराज थे। इसी कारण उसे मोबाइल चलाने और बातचीत करने से मना किया जाता था। घटना वाले दिन भी मां ने उसे मोबाइल इस्तेमाल करने से रोका, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवती कमरे के अंदर चली गई, दरवाजा बंद कर लिया और चौकी पर सिलेंडर रखकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली।
![]() |
| विज्ञापन |
मृतका अपने पीछे माता-पिता, एक बहन और दो भाइयों को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


