gnews वाराणसी में CBI का बड़ा एक्शन: रेलवे के सीनियर DMM नितेश अग्रवाल 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में CBI का बड़ा एक्शन: रेलवे के सीनियर DMM नितेश अग्रवाल 1.70 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वाराणसी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई करते हुए उत्तर रेलवे के सीनियर डिविजनल मैटेरियल मैनेजर (Senior DMM) नितेश अग्रवाल को 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने यह कार्रवाई एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर ट्रैप बिछाकर की।

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रेलवे को फर्नीचर की आपूर्ति करने वाले एक ठेकेदार ने आरोप लगाया था कि उसके लंबित भुगतान और अन्य आधिकारिक कार्यों को कराने के बदले नितेश अग्रवाल रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने पूरे मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।


निर्धारित योजना के तहत जैसे ही ठेकेदार ने आरोपी अधिकारी को 1.70 लाख रुपये की रिश्वत की राशि सौंपी, पहले से मौजूद सीबीआई की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने आरोपी अधिकारी के आवास सहित अन्य संबंधित ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। देर रात तक चली इस कार्रवाई में जांच एजेंसी दस्तावेज, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच में जुटी रही। बरामद सामग्री के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है।


सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि रिश्वतखोरी का यह मामला किसी बड़े नेटवर्क या अन्य अधिकारियों से भी जुड़ा है या नहीं।