gnews वाराणसी में मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के पुत्र के विवाह समारोह में जुटे वीवीआईपी, मुख्यमंत्री योगी ने दिया आशीर्वाद - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के पुत्र के विवाह समारोह में जुटे वीवीआईपी, मुख्यमंत्री योगी ने दिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र "दयालु" के बेटे के शादी पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे और नवविवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते पूरे शहर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए और कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों तथा भाजपा नेताओं की मौजूदगी रही।

विज्ञापन 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक, सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी विवाह समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों का भी लगातार आगमन होता रहा।

 

दरअसल, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र "दयालु" के सुपुत्र अनिमेष मिश्र का विवाह जनपद देवरिया की रामपुर कारखाना विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कमलेश शुक्ला के सुपुत्र डॉ. संजीव शुक्ला की पुत्री सुश्री साक्षी शुक्ला के साथ संपन्न हो रहा है। इस शुभ अवसर पर प्रदेशभर से राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र की कई नामचीन हस्तियां वाराणसी पहुंचीं।

विज्ञापन 

शहर में एक साथ कई वीवीआईपी मूवमेंट होने के कारण वाराणसी के अधिकांश छोटे-बड़े होटल पूरी तरह बुक हो गए हैं। होटल संचालकों के अनुसार शहर के प्रमुख होटलों में कमरे उपलब्ध नहीं हैं और लगभग सभी होटल पहले से ही आरक्षित हो चुके हैं। वीवीआईपी आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा तथा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए।


इस भव्य विवाह समारोह ने वाराणसी को एक बार फिर प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया, जहां मुख्यमंत्री सहित प्रदेश सरकार के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही।