वाराणसी के चर्चित डॉक्टर के बेटे डॉ. अनुपम तिवारी पर दुष्कर्म का आरोप, 24 घंटे की पूछताछ के बाद FIR दर्ज
शहर के चर्चित चिकित्सक डॉ. पी.एन. तिवारी के पुत्र डॉ. अनुपम तिवारी के विरुद्ध एक महिला कर्मचारी की शिकायत पर लालपुर-पांडेयपुर थाने में दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(2), 115(2) और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
![]() |
| विज्ञापन |
महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि 26 जुलाई को डॉ. अनुपम तिवारी ने उसे अपने केबिन में बुलाया, जहां जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारी सुमित मिश्रा के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत की।
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 26 जुलाई को दोनों पक्षों को थाने बुलाकर करीब 24 घंटे तक पूछताछ की। सूत्रों का दावा है कि इस दौरान समझौते के प्रयास भी किए गए और पीड़िता को मनाने की कोशिश की गई। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
![]() |
| विज्ञापन |
लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


