वाराणसी से दिल्ली जा रही बस इटावा में हादसे का शिकार: ट्रक में घुसी बस, चालक-कंडक्टर की मौत, 24 यात्री घायल
वाराणसी से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस बुधवार तड़के इटावा में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास सुबह करीब 5 बजे बस सरिया लदे खराब खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि बस के चालक और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 यात्री घायल हो गए। बस में कुल करीब 45 यात्री सवार थे।
![]() |
| विज्ञापन |
वाराणसी से दिल्ली जा रही बस इटावा में हादसे का शिकार: ट्रक में घुसी बस, चालक-कंडक्टर की मौत, 24 यात्री घायल@Uppolice #TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/8lE0Bw39z1
— The Varanasi News (@thevaranasinews) July 8, 2026
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल इटावा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय बस चालक प्रेम और 22 वर्षीय कंडक्टर दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल बाबू ने बताया कि हादसे में बस चालक और कंडक्टर को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जबकि दो दर्जन से अधिक घायल यात्रियों का उपचार किया जा रहा है। अधिकांश घायलों ने भी चालक को झपकी आने की बात कही है।
![]() |
| विज्ञापन |


