gnews वाराणसी में तलवार लेकर मोहल्ले में पहुंचा युवक, परिवार पर हमले का आरोप; स्थानीय लोगों ने पकड़कर रोका - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में तलवार लेकर मोहल्ले में पहुंचा युवक, परिवार पर हमले का आरोप; स्थानीय लोगों ने पकड़कर रोका

मडुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी गेट इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक कथित तौर पर हाथ में तलवार लेकर मोहल्ले में पहुंच गया। आरोप है कि युवक एक परिवार पर हमला करने की नीयत से आया था। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक सीधे उनके घर की ओर बढ़ा और हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान मोहल्ले के एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया, जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

 

पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।


घटना के बाद इलाके के लोगों ने भी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते युवक को नहीं रोका जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन
घटना के बाद इलाके के लोगों ने भी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते युवक को नहीं रोका जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।


फिलहाल यह घटना वाराणसी के मडुआडीह थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी गेट की बताई जा रही है। पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। वहीं, स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।