स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मद्देनजर वाराणसी जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित करते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया। शुक्रवार की रात पुलिस ने होटल, धर्मशाला, लॉज, गेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित ढाबों में सघन तलाशी ली।
 |
| विज्ञापन |
सुरक्षा व्यवस्था के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस अधिकारियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर भी विशेष निगरानी रखने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। |
| विज्ञापन |
पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि 15 अगस्त को देखते हुए सभी अतिरिक्त पुलिस आयुक्तों से लेकर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क किया गया है। थानेदारों और चौकी प्रभारियों के साथ ही एसीपी और एडीसीपी स्तर के अधिकारियों को लगातार फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। |
| विज्ञापन |
उन्होंने बताया कि जिले में आकस्मिक चेकिंग कराई जा रही है। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, होटल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। |
| विज्ञापन |
पुलिस कमिश्नर ने खुफिया इकाई यानी एलआईयू को भी अभिसूचना संकलन में पूरी गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय स्तर पर मिलने वाली सूचनाओं का तत्काल सत्यापन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। |
| विज्ञापन |
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही प्रमुख स्थानों पर निगरानी तेज कर दी गई है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य 15 अगस्त के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।