gnews बनारस में चोरी से पहले चोर ने किया जमकर डांस, फिर नहाकर कपड़े सुखाए और 4.50 लाख की बाइक लेकर फरार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

बनारस में चोरी से पहले चोर ने किया जमकर डांस, फिर नहाकर कपड़े सुखाए और 4.50 लाख की बाइक लेकर फरार

बनारस में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने घटना के तरीके से ज्यादा चोर के अंदाज को लेकर लोगों का ध्यान खींच लिया है। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित Triumph Varanasi में करीब 4.50 लाख कीमत की बाइक चोरी करने पहुंचे चोर ने पहले शटर काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद उसने रिसेप्शन पर तेज आवाज में गाना बजाया और फिल्मी अंदाज में जमकर ठुमके लगाए।

विज्ञापन
चोर का डांस यहीं खत्म नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि चोरी करने से पहले उसने रिसेप्शन में ही स्नान किया और अपने कपड़े भी वहीं सुखाए। इसके बाद वह आराम से करीब 4.50 लाख कीमत की बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।


इस वारदात की पूरी कहानी पहले सोशल मीडिया के जरिए साझा की गई थी। कहानी सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे मनगढ़ंत बताया, जबकि कई लोगों ने चोर के डांस का वीडियो दिखाने की मांग की। अब घटना से जुड़ा CCTV वीडियो सामने आने के बाद वारदात की तस्वीर और साफ हो गई है।

विज्ञापन
CCTV फुटेज में चोर के अंदर आने, डांस करने और घटना को अंजाम देने से पहले बेफिक्र अंदाज में घूमने की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग चोर के इस अजीबोगरीब अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद पहले showroom की ओर से CCTV वीडियो उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। हालांकि, मामले को लेकर मीडिया में लगातार सवाल उठने और दबाव बनने के बाद आखिरकार showroom की ओर से CCTV फुटेज उपलब्ध कराया गया। इसके बाद अब चोरी से पहले चोर के डांस का वीडियो भी सामने आ गया है।

विज्ञापन
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। चोरी की पूरी घटना और आरोपी के इस असामान्य अंदाज ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया है।