CM योगी का अजय राय पर हमला: भाई की हत्या का जिक्र कर बोले- ‘हत्यारे माफिया के सामने घुटने टेक दिए थे’, हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद मछली की दावत पर भी साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कांग्रेस के धार्मिक आचरण, अयोध्या दौरे और माफियाओं को लेकर पार्टी पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने अजय राय के भाई की हत्या का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने भाई के हत्यारे माफिया के खिलाफ बयान देने तक नहीं गए।
हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद मछली की दावत का आरोप
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेताओं के धार्मिक आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग विरासत का अपमान करने के साथ-साथ दोहरे आचरण का प्रदर्शन कर रहे हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और इसके बाद बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं। सीएम योगी ने इसे कांग्रेस का दोहरा आचरण बताते हुए कहा कि मंदिर में बजरंगबली के सामने दंडवत होने का दिखावा और उसके बाद इस तरह का आचरण जनता के सामने सवाल खड़े करता है।
सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा, "इनके सामने तो गिरगिट भी शरमा जाता होगा। वह भी सोचता होगा कि मनुष्य के रूप में यह कौन सी प्रजाति आ गई है।"
अजय राय के भाई की हत्या का भी किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के भाई की हत्या का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर माफियाओं के सामने झुकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के भाई की हत्या एक माफिया ने की थी, लेकिन अजय राय उस माफिया के खिलाफ बयान देने तक नहीं गए।
CM योगी का अजय राय पर हमला: भाई की हत्या का जिक्र कर बोले- ‘हत्यारे माफिया के सामने घुटने टेक दिए थे’, हनुमानगढ़ी दर्शन के बाद मछली की दावत पर भी साधा निशाना#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews pic.twitter.com/Jyn3hitGgj
— The Varanasi News (@thevaranasinews) August 24, 2026
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि "अपने ही भाई के हत्यारे और दुर्दांत माफिया के सामने यह व्यक्ति घुटने टेक चुका था।" उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार आने के बाद माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।
'पहले पूरे प्रदेश में माफिया का राज था'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान उत्तर प्रदेश में माफियाओं का प्रभाव था और आम जनता के सामने पहचान और सुरक्षा का संकट खड़ा हो गया था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की।
![]() |
| विज्ञापन |
सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में माफिया के बजाय कानून का राज है। प्रदेश के नौजवान, बहन, व्यापारी, किसान और आम नागरिक के सामने अब सुरक्षा और पहचान का कोई संकट नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में कानून का राज स्थापित करना और हर नागरिक को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।



