gnews सतुआ बाबा से एमएलसी चंचल तक, 52 लोगों को बुलेटप्रूफ जैकेट देगी योगी सरकार; 10 लाख की जैकेट से मिलेगा सुरक्षा कवच - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

सतुआ बाबा से एमएलसी चंचल तक, 52 लोगों को बुलेटप्रूफ जैकेट देगी योगी सरकार; 10 लाख की जैकेट से मिलेगा सुरक्षा कवच

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख नेताओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और संतों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के बाद प्रदेश में सुरक्षा प्राप्त 52 प्रमुख लोगों को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। इनमें गोरखपुर के सांसद रवि किशन से लेकर संत सतुआ बाबा और शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती तक के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
सरकार की ओर से इन बुलेटप्रूफ जैकेट को तीन चरणों में उपलब्ध कराया जाएगा। पहले चरण में आठ लोगों को यह सुरक्षा कवच दिया जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा तथा महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट का नाम शामिल है।




दूसरे चरण में पहले से सरकारी सुरक्षा प्राप्त 11 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने की तैयारी है। इस सूची में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, स्वतंत्रदेव सिंह, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, बेबी रानी मौर्य, ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद, सुरेश खन्ना, दयाशंकर सिंह, बलदेव सिंह औलख और पूर्व मंत्री सुरेश राणा के नाम शामिल हैं।


दूसरे चरण में पहले से सरकारी सुरक्षा प्राप्त 11 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने की तैयारी है। इस सूची में मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, स्वतंत्रदेव सिंह, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, बेबी रानी मौर्य, ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद, सुरेश खन्ना, दयाशंकर सिंह, बलदेव सिंह औलख और पूर्व मंत्री सुरेश राणा के नाम शामिल हैं।


तीसरे चरण में 33 नामl


तीसरे चरण की सूची में 33 प्रमुख लोगों को शामिल किया गया है। इसमें पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार, सतीश चंद्र मिश्रा, प्रमोद तिवारी, सांसद साक्षी महाराज, पूर्व राज्यपाल फागू चौहान, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, सांसद बृजलाल, पूर्व सांसद राजवीर सिंह और गोरखपुर के सांसद रवि किशन का नाम शामिल है।

विज्ञापन
इसके अलावा रिटायर्ड जज सुधीर अग्रवाल, केरल हाईकोर्ट के जज दिनेश सिंह और पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार को भी बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएगी।

कई विधायकों को भी मिलेगा सुरक्षा कवच


तीसरी सूची में कई मौजूदा और पूर्व विधायकों के नाम भी हैं। इनमें पूर्व विधायक और भाजपा नेता संगीत सोम, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, रायबरेली विधायक अदिति सिंह, डॉ. राजेश्वर सिंह, पूर्व मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, रामपुर विधायक आकाश सक्सेना, नोएडा विधायक पंकज सिंह, कौशांबी विधायक पूजा पाल और गोरखपुर विधायक फतेह बहादुर सिंह शामिल हैं।


खास बात यह है कि इस सूची में दो प्रमुख संतों सतुआ बाबा और शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती को भी बुलेटप्रूफ जैकेट देने का फैसला किया गया है।


यूपी में 98 नेताओं को मिली है सुरक्षा


जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अलग-अलग श्रेणियों में कुल 98 नेताओं को सरकारी सुरक्षा मिली हुई है। इनमें से 52 लोगों को अब बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि एक बुलेटप्रूफ जैकेट की कीमत करीब 10 लाख रुपये तक हो सकती है।


हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इन सभी लोगों के लिए खतरे का आकलन किस स्तर का है। बुलेटप्रूफ जैकेट का वजन भी करीब 6 से 8 किलोग्राम तक बताया जाता है। ऐसे में सुरक्षा के साथ इसे लंबे समय तक पहनकर चलना भी संबंधित लोगों के लिए एक चुनौती होगी।