gnews वाराणसी में दोस्त की चापड़ से गला काटकर हत्या: ‘दोस्त था मगर बहुत अपमानित करता था’, इसलिए उतार दिया मौत के घाट; आरोपी जेल भेजा गया - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में दोस्त की चापड़ से गला काटकर हत्या: ‘दोस्त था मगर बहुत अपमानित करता था’, इसलिए उतार दिया मौत के घाट; आरोपी जेल भेजा गया

सिगरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की चापड़ से गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में पकड़े गए दो बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह, रामनगर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव और हत्या में इस्तेमाल चापड़ भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
सिगरा इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के अनुसार, पहलवान वीर बाबा मंदिर के सामने रेलवे लाइन की बाउंड्री के पास से तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। मृतक की पहचान शिवपुरवा निवासी इशू कन्नौजिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप, उसका भाई और एक अन्य दोस्त हत्या में शामिल थे। प्रदीप के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई है।


शराब के नशे में अपमान और मारपीट का आरोप


पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इशू उनका दोस्त था, लेकिन वे उसके व्यवहार से परेशान थे। आरोपियों के मुताबिक, इशू शराब पीने के बाद उन्हें अपमानित करता था, मारपीट करता था और आए दिन गाली-गलौज करता था। घटना से पहले भी इशू ने उनके साथ मारपीट की थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव और हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद कर लिया। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।