gnews झारखंड में लाठीचार्ज के विरोध में बीएचयू छात्रों का उपवास, मांगें पूरी नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

झारखंड में लाठीचार्ज के विरोध में बीएचयू छात्रों का उपवास, मांगें पूरी नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों ने लाठीचार्ज की घटना के विरोध में उपवास रखा और झारखंड सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। छात्रों ने झारखंड सरकार से पूरे मामले में गंभीरता से संज्ञान लेने और प्रदर्शनकारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की है।

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर देशभर में आंदोलन शुरू किया जाएगा और विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों को भी आंदोलन से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
बीएचयू के छात्रों ने झारखंड कूच करने की भी बात कही है। छात्रों का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे झारखंड पहुंचकर वहां के छात्रों के समर्थन में आंदोलन करेंगे।

छात्रों ने कहा कि उनका विरोध किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकारों और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार के समर्थन में है। फिलहाल बीएचयू परिसर में छात्रों का उपवास और विरोध प्रदर्शन जारी है।