महिला सशक्तिकरण के दौर में शर्मनाक तस्वीर! संजय सिटी मॉडल स्कूल में महिला से कथित मारपीट का वीडियो वायरल
एक ओर जहां सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें समाज में आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रही है, वहीं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सिगरा स्थित संजय सिटी मॉडल स्कूलसे जुड़ा एक कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला के साथ कथित मारपीट की तस्वीरें सामने आने के बाद महिला सम्मान, सुरक्षा और स्कूल के अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
महिला सशक्तिकरण के दौर में शर्मनाक तस्वीर! संजय सिटी मॉडल स्कूल में महिला से कथित मारपीट का वीडियो वायरल
— The Varanasi News (@thevaranasinews) August 15, 2026
दी वाराणसी न्यूज़ इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews@Uppolice @varanasipo pic.twitter.com/B2GtJxEqbt
वीडियो 15 अगस्त के आसपास का होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि वीडियो में स्कूल परिसर में बच्चे भी मौजूद दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की तारीख, घटना की वास्तविक परिस्थितियों और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। दी वाराणसी न्यूज़ इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन बच्चों को स्कूल में पढ़ाई-लिखाई के साथ अनुशासन, संस्कार, सम्मान और अच्छे व्यवहार की सीख देने के लिए भेजा जाता है, उनके सामने यदि इस तरह की कथित हिंसा होती है तो इसका बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा? स्कूल बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की जगह है, जहां उन्हें सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिलना चाहिए।
![]() |
| विज्ञापन |
यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही घटना सही पाई जाती है, तो यह केवल एक महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला नहीं, बल्कि स्कूल परिसर की सुरक्षा, अनुशासन और बच्चों के सामने स्थापित होने वाली सामाजिक सीख से जुड़ा गंभीर विषय भी बन जाता है।
अब सवाल उठ रहा है कि स्कूल परिसर में कथित मारपीट की स्थिति क्यों बनी, घटना के दौरान स्कूल प्रबंधन की भूमिका क्या रही और क्या मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई? इन सभी सवालों का जवाब निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आ सकता है।
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्ष का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है।*यदि वीडियो वास्तविक है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय किया जाना आवश्यक है।


