वाराणसी में मैगी नहीं मिली तो मचाया बवाल, रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के बाद कार फूंकी; कर्मचारी को भी पीटा
कैंट थाना क्षेत्र में मैगी खाने की मांग पूरी न होने पर 15 लोगों के एक समूह द्वारा दो रेस्टोरेंट संचालकों से विवाद और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि समूह ने THE ROOFTOP ARENA में घुसकर तोड़फोड़ की और बाहर खड़ी कार में आग लगा दी। वहीं, दूसरे रेस्टोरेंट के कर्मचारी को घर जाते समय रास्ते में घेरकर हॉकी से पीट दिया गया। कार में आग लगाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दोनों रेस्टोरेंट संचालकों ने 15 अगस्त की रात करीब आठ बजे पुलिस को तहरीर दी है।
![]() |
| विज्ञापन |
वाराणसी में मैगी नहीं मिली तो मचाया बवाल, रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के बाद कार फूंकी; कर्मचारी को भी पीटा#TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews@Uppolice @varanasipolice pic.twitter.com/2zybV0tEPe
— The Varanasi News (@thevaranasinews) August 15, 2026
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
आदित्य ने पुलिस को दी तहरीर में जिन लोगों पर आरोप लगाया है, उनमें शिवपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर शारदा विहार कॉलोनी निवासी आदित्य रघुवंशी, अभिषेक रघुवंशी उर्फ पन्तु, सन्नी सिंह और शाश्वत पंडित निवासी ऐटे, चांदमारी सहित अन्य लोग शामिल हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
रेस्टोरेंट बंद होने का हवाला देते हुए मैगी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। कुछ देर तक कहासुनी होने के बाद सभी वहां से चले गए। अलंकिता का कहना है कि इसके बाद यही लोग THE ROOFTOP ARENA पहुंचे, जहां उन्होंने हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ की तथा कार में आग लगा दी।
![]() |
| विज्ञापन |
रेस्टोरेंट संचालक आदित्य सोनकर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें फोन पर धमकी देकर 5000 रुपये रंगदारी की मांग की। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर रेस्टोरेंट नहीं चलाने देने की धमकी दी गई।
कार में आग लगाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। दोनों रेस्टोरेंट संचालकों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपों की जांच के साथ सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।





