आदमपुर थाना क्षेत्र के कोनिया में शुक्रवार देर शाम एक सैलून संचालक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मोहन कटरा के पास हुई इस घटना में 40 वर्षीय सैलून संचालक बबलू अली के पेट में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
 |
| विज्ञापन |
बताया जा रहा है कि बबलू अली को पड़ोस के ही एक नाबालिग ने चाकू मार दिया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी नाबालिग ने घटना से पहले बबलू अली को धमकी भी दी थी। परिजनों के अनुसार, इस संबंध में लाटभैरव चौकी पर शिकायत भी की गई थी, लेकिन आरोप है कि धमकी को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद शुक्रवार देर शाम आरोपी ने बबलू अली पर हमला कर दिया। |
| विज्ञापन |
जानकारी के मुताबिक, मोहन कटरा के पास बबलू अली अपने सैलून के आसपास मौजूद थे। इसी दौरान नाबालिग ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू पेट में लगने के बाद बबलू अली गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
पुलिस ने घायल बबलू अली को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।
 |
| विज्ञापन |
घायल के परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बबलू अली को पहले से ही नाबालिग द्वारा धमकी दी जा रही थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में लाटभैरव चौकी पर शिकायत भी की थी। इसके बावजूद कथित धमकी को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई की जाती तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी।
हालांकि, पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की भी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर थाना पुलिस के साथ कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
 |
| विज्ञापन |
इंस्पेक्टर आदमपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। |
| विज्ञापन |
चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही हैफिलहाल घायल बबलू अली का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।