शिवपुर में आधी रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़: चेन लूट का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
शिवपुर थाना क्षेत्र में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस, पीली धातु की चेन और बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
![]() |
| विज्ञापन |
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 की रात करीब 11 बजे शिवपुर पुलिस की टीम हरिहरपुर के पास ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया।
पुलिस का कहना है कि संदिग्ध बैरिकेड तोड़कर भागने लगा। कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल फिसलने के कारण वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।
![]() |
| विज्ञापन |
घायल आरोपी की पहचान शशि भूषण पुत्र लक्ष्मी नारायण, निवासी तार बांग्ला बिजली कॉलोनी, थाना डेहरी, जनपद रोहतास, बिहार, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, पीली धातु की एक चेन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
![]() |
| विज्ञापन |
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर 24 अगस्त 2026 को थाना शिवपुर क्षेत्र के खुशहाल नगर में एक महिला से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के संबंध में थाना शिवपुर में मु0अ0सं0-383/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।




