gnews यह पब्लिक है, सब जानती है: 25 सेकेंड तक बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग को रगड़ते रहा शख्स, वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

यह पब्लिक है, सब जानती है: 25 सेकेंड तक बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग को रगड़ते रहा शख्स, वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल

वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इंस्टाग्राम पर @banarasiishq और @rkrohitvns द्वारा साझा किए गए वीडियो में एक शख्स गर्भगृह के भीतर बाबा विश्वनाथ के शिवलिंग को करीब 25 सेकेंड तक रगड़ते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मंदिर की दर्शन व्यवस्था और गर्भगृह में लागू नियमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
वीडियो सामने आने के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि आम श्रद्धालुओं के लिए जहां दर्शन और जल चढ़ाने की व्यवस्था निर्धारित है, वहीं गर्भगृह के भीतर किसी व्यक्ति को इतनी देर तक शिवलिंग के पास रहने और उसे स्पर्श करने की अनुमति कैसे मिली।

 

हालांकि, इस वीडियो को लेकर मंदिर प्रशासन की ओर से आधिकारिक रूप से क्या स्पष्टीकरण दिया जाता है, यह सामने आना बाकी है। प्रशासन वीडियो को पुराना बताता है या किसी अन्य परिस्थिति का हवाला देकर सफाई देता है, यह भी देखने वाली बात होगी। गौरतलब है कि मंदिर की दर्शन व्यवस्था को लेकर विवाद इन दिनों लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
मामला यहीं नहीं रुकता। मंदिर के भीतर मोबाइल फोन ले जाने और फोटो खींचने से जुड़े वीडियो और तस्वीरें भी समय-समय पर सामने आते रहे हैं। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे में गर्भगृह की मर्यादा, दर्शन व्यवस्था और मंदिर के नियमों का पालन सभी श्रद्धालुओं के लिए समान रूप से सुनिश्चित होना जरूरी है।

अब देखने वाली बात होगी कि इस वीडियो को लेकर मंदिर प्रशासन क्या सफाई देता है और क्या संबंधित वीडियो की जांच कर यह स्पष्ट किया जाता है कि यह कब का है और इसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति को गर्भगृह में इस तरह शिवलिंग के पास रहने की अनुमति किन परिस्थितियों में मिली।