gnews पिशाचमोचन में युवक की मौत, पोस्टमार्टम से पहले पुलिस के कब्जे से शव लेकर फरार हुए परिजन, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

पिशाचमोचन में युवक की मौत, पोस्टमार्टम से पहले पुलिस के कब्जे से शव लेकर फरार हुए परिजन, पीछा कर पुलिस ने पकड़ा

पिशाचमोचन कुंड में डूबने से एक युवक की मौत के बाद मंडलीय अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पोस्टमार्टम का विरोध कर रहे मृतक के परिजनों ने पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद परिजन शव को ई-रिक्शा पर रखकर अस्पताल परिसर से बाहर निकल गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीछा कर शव को दोबारा अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पिशाचमोचन कुंड में एक युवक डूब गया था। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा था। अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाना था। इसी दौरान मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को बिना पोस्टमार्टम के ही ले जाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की की गई और परिजन शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल से बाहर निकल गए। शव को ई-रिक्शा पर रखा गया और परिजन उसे लेकर वहां से रवाना हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों का पीछा किया। पुलिस ने रास्ते में शव को दोबारा अपने कब्जे में ले लिया और उसे मंडलीय अस्पताल वापस लाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने की कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। किसी भी तरह की दोबारा स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी अस्पताल परिसर में निगरानी करते रहे।


पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम का विरोध करने, पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करने और शव को पुलिस के कब्जे से ले जाने की घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।