gnews कैंट स्टेशन के सामने आधी रात पुलिस का छापा, गेस्ट हाउस में "स्पेशल सर्विस" के नाम पर चल रहा था अनैतिक धंधा - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

कैंट स्टेशन के सामने आधी रात पुलिस का छापा, गेस्ट हाउस में "स्पेशल सर्विस" के नाम पर चल रहा था अनैतिक धंधा

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने आधी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित रूप से अनैतिक गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। नए एसीपी के नेतृत्व में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं, तीन युवकों और एक गेस्ट हाउस संचालक समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर भोजनालय और बस सेवा की आड़ में संचालित गेस्ट हाउस में कथित तौर पर ‘स्पेशल सर्विस’ के नाम पर अनैतिक गतिविधियां चलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देर रात गेस्ट हाउस में छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

 

बताया जा रहा है कि वाराणसी में अनैतिक व्यापार के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जाने के बाद गतिविधियों के तौर-तरीकों में बदलाव किया गया। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर गतिविधियां कम होने के बाद अब गेस्ट हाउस और अन्य ठिकानों की आड़ में इस तरह के कारोबार की शिकायतें सामने आ रही थीं। पुलिस की ताजा कार्रवाई को इसी अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार महिलाओं समेत तीन युवकों और गेस्ट हाउस संचालक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों से पुलिस ने जानकारी जुटाई और उनके बारे में उपलब्ध रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि गेस्ट हाउस में इस तरह की गतिविधियां कब से संचालित थीं और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।


कैंट स्टेशन जैसे व्यस्त इलाके में गेस्ट हाउस की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में अभियान आगे भी जारी रहेगा।