रीलबाज दरोगा प्रकाश से 4 दिन में थाने का चार्ज छिना: प्रयागराज में झूंसी कोतवाली के SHO पद से हटाया गया, इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो
प्रयागराज झूंसी कोतवाली के थानाध्यक्ष बनाए गए दरोगा प्रकाश सिंह की कुर्सी चार दिन बाद ही छिन गई। सोमवार रात उन्हें थाने के चार्ज से हटा दिया गया। उनकी जगह इंस्पेक्टर नरेश कुमार को तैनात किया गया है, जो नवाबगंज में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर तैनात थे।
![]() |
| विज्ञापन |
दरअसल प्रकाश सिंह को चार दिन पहले ही झूंसी कोतवाली का थानाध्यक्ष बनाया गया था। इससे पहले वह पासपोर्ट सेल में तैनात थे। चार्ज मिलने के बाद उनके थाने में पहुंचने पर कई लोगों ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान बनाए गए वीडियो और रील सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए। इससे पहले भी उनके कई रील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे।
वाराणसी में कई साल रह चुके हैं प्रकाश सिंह, लगातार रीलबाजी से भरा है इंस्टाग्राम हैंडल
प्रकाश सिंह 2015 बैच के दरोगा हैं और मूलरूप से मऊ के रहने वाले हैं। प्रयागराज आने से पहले वह वाराणसी में कई साल तक तैनात रहे हैं। वाराणसी में रहते हुए भी वह अपनी रीलबाजी को लेकर चर्चा में रहे। उनका इंस्टाग्राम हैंडल लगातार रील और वीडियो से भरा हुआ है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर बड़ी संख्या में रील और वीडियो मौजूद हैं। थाने का चार्ज मिलने के बाद भी उनके स्वागत के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। इसी वजह से उनके अचानक हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर रील को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
हालांकि पुलिस विभाग की ओर से यह नहीं बताया गया है कि प्रकाश सिंह को रील बनाने या सोशल मीडिया गतिविधियों के चलते हटाया गया है। इसलिए इस संबंध में चल रही चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



