gnews 'हेमंदास एंड ब्रदर्स' दुकान पर सैलरी के हिसाब को लेकर सेल्समैन की जमकर पिटाई, मालिक ने दी जान से मारने की धमकी FIR - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

'हेमंदास एंड ब्रदर्स' दुकान पर सैलरी के हिसाब को लेकर सेल्समैन की जमकर पिटाई, मालिक ने दी जान से मारने की धमकी FIR

काशी कमिश्नरेट के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में सैलरी के हिसाब को लेकर दुकान मालिक ने अपने ही सेल्समैन की बेरहमी से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


विज्ञापन
दर्ज FIR के मुताबिक, रामापुरा (नई बस्ती) निवासी नीतू वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका 27 वर्षीय बेटा मोहित वर्मा, दशाश्वमेध स्थित 'हेमंदास एंड ब्रदर्स' दुकान पर सेल्समैन है। 17 सितंबर 2026 की शाम करीब 6 बजे मोहित अपनी सैलरी का हिसाब करने दुकान गया था।

 

आरोप है कि हिसाब के दौरान दुकान मालिक नीतेश नरसिंघानी (पुत्र प्रदीप नरसिंघानी) ने मोहित के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

विज्ञापन
पीड़ित की तहरीर पर दशाश्वमेध थाना पुलिस ने 17 सितंबर 2026 को रात 20:22 बजे आरोपी नीतेश नरसिंघानी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2), 351(2) और 352 के तहत FIR नंबर 0190 दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


इस मामले में आज सुबह पुलिस पर आरोप लगाया गया कि वह आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़ित मोहित की मां और उसका परिवार दुकान के सामने बैठकर प्रदर्शन कर रहा है। सूत्रों की मानें तो आरोपी नीतेश नरसिंघानी किसी सत्ताधारी पार्टी का सदस्य है, और पुलिस उसके दबाव में काम कर रही है, इसी वजह से उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस-प्रशासन पहुंच गया और परिवार को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश कर रहा है। प्रशासन की ओर से परिवार को जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया जा रहा है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण शांति है और पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।