उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्रा का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में स्थानांतरण, कई IAS अधिकारियों के भी तबादले
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और गतिशील बनाने के उद्देश्य से प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 34 अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। इसके साथ ही 14 IAS अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया गया है । इस फेरबदल में सबसे चर्चित नाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट विकास परिषद, वाराणसी के कार्यपालक मुख्य अधिकारी (CEO) विश्वभूषण मिश्रा का है। उनका स्थानांतरण करते हुए उन्हें उपसचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के पद पर भेजा गया है।
![]() |
| विज्ञापन |
कुछ महीने पहले ही PCS अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा को उनकी प्रशासनिक दक्षता और उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड के आधार पर IAS कैडर में पदोन्नत किया गया है । जंग बहादुर यादव को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गाज़ियाबाद से संयुक्त आयुक्त (प्रशासन), कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास भेजा गया है। विश्वभूषण मिश्रा को कार्यपालक मुख्य अधिकारी, काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट विकास परिषद, वाराणसी से उपसचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग किया गया है।
![]() |
| विज्ञापन |
संजय कुमार पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (नजूल), प्रयागराज/उपसंचालक चकबंदी, प्रयागराज से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। अमित कुमार को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बहराइच से प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ किया गया है। मंगलेश दुबे को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गौतमबुद्धनगर से उपसंचालक चकबंदी, प्रयागराज भेजा गया है। विनीत उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बागपत से प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ किया गया है। राम शंकर को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), देवरिया से उपायुक्त (प्रशासन), कार्यालय आयुक्त खाद्य एवं रसद भेजा गया है। दिग्विजय प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), कासगंज से उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद किया गया है। संगम लाल को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), एटा से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मिर्जापुर भेजा गया है।
योगेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जालौन से उपनिदेशक (प्रशासन), रेशम निदेशालय किया गया है। बरखा सिंह को उपनिदेशक (प्रशासन), रेशम निदेशालय से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी भेजा गया है। पंकज प्रकाश राठौड़ को नगर मैजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), देवरिया किया गया है। दीपक कुमार पाल को उपजिलाधिकारी, बुलंदशहर से नगर मैजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर भेजा गया है। रेणु को उपजिलाधिकारी, हापुड से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गाज़ियाबाद किया गया है। अजय आनंद वर्मा को उपजिलाधिकारी, औरैया से उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ भेजा गया है। रेणु मिश्रा को उपजिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर से उपजिलाधिकारी, फ़र्रुखाबाद किया गया है। प्रदीप कुमार सिंह को उपजिलाधिकारी, गोंडा से उपजिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। दिव्या सिकरवार को उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ से उपजिलाधिकारी, औरैया किया गया है।
![]() |
| विज्ञापन |
प्रद्युम्न कुमार को उपजिलाधिकारी, कानपुर देहात से उपजिलाधिकारी, बस्ती भेजा गया है। वंदना त्रिवेदी को उपसचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से उपनिदेशक, डा. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी किया गया है। अरुण कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बदायूं से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बहराइच भेजा गया है। मानवेंद्र सिंह (आरआर 2019) को उपजिलाधिकारी, सहारनपुर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बदायूं किया गया है। राजीव कुमार राय को उपनिदेशक, कृषि उत्पादन मंडी परिषद से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बागपत भेजा गया है।
अजय नारायण सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), आगरा से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), एटा किया गया है। प्रशांत कुमार को उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ से अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), आगरा भेजा गया है। प्रियंका सिंह को उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मथुरा किया गया है। अभय कुमार पाण्डेय को सचिव, कानपुर विकास प्राधिकरण से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), कासगंज भेजा गया है। सुखलाल प्रसाद वर्मा को उपजिलाधिकारी, कौशांबी से अपर जिलाधिकारी (नजूल), प्रयागराज किया गया है। शत्रुहन पाठक को उपजिलाधिकारी, बस्ती से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), जालौन भेजा गया है। देवेंद्र प्रताप सिंह-2 को मुख्य राजस्व अधिकारी/उपसंचालक चकबंदी, मिर्जापुर से सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण किया गया है। विजेता को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मिर्जापुर से मुख्य राजस्व अधिकारी/उपसंचालक चकबंदी, मिर्जापुर भेजा गया है। शुभी गुप्ता को उपजिलाधिकारी, संभल से सहायक निदेशक, डा. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी किया गया है। अशोक कुमार को उपजिलाधिकारी, मैनपुरी से उपजिलाधिकारी, हापुड भेजा गया है। शुभेन्दु शेखर सिंह को उपजिलाधिकारी, झाँसी से विशेष कार्याधिकारी (OSD), यूपीड़ा किया गया है।




