gnews वाराणसी के मंडुवाडीह स्थित रवि फैन कंपनी में भीषण आग, लाखों का नुकसान; कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी के मंडुवाडीह स्थित रवि फैन कंपनी में भीषण आग, लाखों का नुकसान; कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए

शहर के मंडुवाडीह क्षेत्र में सोमवार की भोर में एक बड़ी घटना सामने आई है। मोढ़ेला तिराहा से करीब 200 मीटर आगे मेघना हॉस्पिटल के पीछे स्थित रवि फैन कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। सुबह करीब 3:30 बजे शुरू हुई यह आग देखते ही देखते पूरे परिसर में तेजी से फैल गई।

विज्ञापन

कंपनी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, आग ने कुछ ही समय में पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चारों ओर घना काला धुआं फैल गया। 
 

घटना की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह थाने के उपनिरीक्षक सत्यानंद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

विज्ञापन

सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं, लेकिन आग की लपटें लगातार बढ़ती जा रही थीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग से संपर्क कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई।

विज्ञापन 

राहत की बात यह है कि बिल्डिंग में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक किसी के फंसे होने की कोई सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मांग की गई है और इको कंट्रोल को भी सूचना दे दी गई है।


प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल अग्निशमन टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में लगी हुई है।