वाराणसी में पति की मौत के बाद अवसाद से जूझ रही महिला ने फांसी लगाई, बेटे ने खिड़की से देखा मां को लटकते हुए
चितईपुर थानाक्षेत्र के नेवादा स्थित हनुमंत कृपा अपार्टमेंट में गुरुवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अनुराधा तिवारी (35) पत्नी स्वर्गीय धनंजय तिवारी के रूप में हुई है। महिला के पति की पूर्व में मौत हो चुकी थी और वह कई दिनों से डिप्रेशन में थीं।
![]() |
| विज्ञापन |
प्रभारी निरीक्षक चितईपुर ने दी जानकारी
प्रभारी निरीक्षक चितईपुर ने बताया कि गुरुवार को पीआरबी द्वारा सूचना मिली कि संतुष्टि हॉस्पिटल के पास हनुमंत कृपा अपार्टमेंट, नेवादा में एक मकान में एक महिला द्वारा सुसाइड कर ली गई है।
![]() |
| विज्ञापन |
बेटे ने ऐसे खोला राज
बेटे युवराज तिवारी ने बताया कि मां ने कब फांसी लगाई, इसका पता उसे नहीं चला। उसने देखा कि मां का कमरा बंद है। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
![]() |
| विज्ञापन |
कई दिनों से डिप्रेशन में थीं अनुराधा
युवराज ने बताया कि उसकी मां अनुराधा कई दिनों से डिप्रेशन में थीं। वह सही से बातचीत नहीं करती थीं और ठीक से खाना भी नहीं खा रही थीं। आज अचानक क्या हुआ, यह किसी को नहीं पता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फोरेंसिक टीम ने की जांच, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया। जहां देर शाम शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।



