gnews वाराणसी में मारपीट के बाद घायल युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में मारपीट के बाद घायल युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जिले के लंका थाना क्षेत्र अंतर्गत नरोत्तमपुर गांव में युवकों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में गंभीर रूप से घायल युवक विनीत यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और उन्होंने विनीत की हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार को नरोत्तमपुर गांव में युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस घटना में विनीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


मामले में परिजनों की तहरीर पर गुरुवार को ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।


विज्ञापन
इलाज के दौरान हालत बिगड़ने से विनीत की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही लंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।