वाराणसी MLC चुनाव को लेकर भाजपा का बड़ा फैसला, स्नातक से केदार नाथ सिंह और शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा मैदान में
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
इसी तरह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब संबंधित सीटों पर अन्य राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों की गतिविधियों पर भी नजर रहेगी। चुनावी मैदान में उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होने के साथ ही स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मुकाबले की तस्वीर भी धीरे-धीरे साफ होगी।



