वाराणसी में ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ नाम को लेकर विवाद, सिंधी समाज में आक्रोश; नगर निगम को सौंपा पत्र
छोटी शीतला घाट, राजमंदिर क्षेत्र में स्थित एक शिव मंदिर के नाम को लेकर विवाद सामने आया है। मंदिर को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ के नाम से प्रचारित किए जाने और नगर निगम की ओर से भी इसी नाम का बोर्ड लगाए जाने को लेकर सिंधी समाज के लोगों में नाराजगी है।
![]() |
| विज्ञापन |
इसी बीच सोशल मीडिया पर मंदिर को ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ के नाम से प्रचारित किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद विवाद और बढ़ गया, क्योंकि नगर निगम की ओर से भी इसी नाम का बोर्ड लगाए जाने की बात कही जा रही है। बोर्ड सामने आने के बाद सिंधी समाज के लोगों ने आपत्ति जताते हुए इसे लेकर नाराजगी जाहिर की।
सिंधी समाज के लोगों का कहना है कि मंदिर के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर जिस तरह से प्रचार किया गया, उससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। मामले को लेकर समाज के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को पत्र सौंपकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है और मंदिर के नाम से जुड़े तथ्य एवं स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
फिलहाल यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सिंधी समाज की ओर से नगर निगम से पूरे प्रकरण की जानकारी स्पष्ट करने और लगाए गए बोर्ड के संबंध में स्थिति साफ करने की अपेक्षा की जा रही है।

