gnews वाराणसी में बालू की बोरियों के विवाद के बाद सीवर चेंबर खोलते युवक पकड़ा गया, तीन साथी फरार - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में बालू की बोरियों के विवाद के बाद सीवर चेंबर खोलते युवक पकड़ा गया, तीन साथी फरार


काल भैरव क्षेत्र में सरकारी सीवर चेंबर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भांट गली में सीवर का ढक्कन खोलते समय नगर निगम की टीम ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए। नगर निगम की ओर से मामले में कोतवाली थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
नगर निगम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भांट गली में कुछ युवक सरकारी सीवर चेंबर के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी दौरान नगर निगम की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। वहीं, उसके साथ मौजूद तीन अन्य युवक मौके से फरार हो गए।

कुछ दिन पहले भी सीवर को लेकर गरमाया था मामला

काल भैरव क्षेत्र में सीवर से जुड़ा यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले सीवर के अंदर बालू से भरी बोरियां डाले जाने का मामला चर्चा में आया था। महापौर अशोक तिवारी ने उस समय सीवर के अंदर बालू से भरी बोरियां मिलने की बात सामने रखते हुए इसे दिखाया भी था। इसके बाद सीवर व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई थी।
विज्ञापन
अब सरकारी सीवर चेंबर का ढक्कन खोलते एक युवक के पकड़े जाने और उसके तीन साथियों के फरार होने से मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हालांकि, पकड़े गए युवकों का पहले सामने आए बालू की बोरियों वाले मामले से कोई संबंध है या नहीं, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
नगर निगम के अनुसार, सरकारी सीवर चेंबर के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ से सीवर व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही खुले चेंबर के कारण राहगीरों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो सकता है। इसी को देखते हुए नगर निगम की ओर से कोतवाली थाने में तहरीर दी गई है।

पुलिस अब पकड़े गए युवक से पूछताछ के साथ फरार तीनों युवकों की पहचान और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।