gnews बाबा पधारे काशी की दूसरी वर्षगांठ पर भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

बाबा पधारे काशी की दूसरी वर्षगांठ पर भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

‘बाबा पधारे काशी’ की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर बाबा पधारे काशी सेवा समिति की ओर से बाबतपुर स्थित होटल धरोहर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काशी समेत देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और काशीवासी पहुंचे। आयोजन स्थल पर देर शाम तक आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।

विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन खाटूश्याम मंदिर के पं. पुरुषोत्तम शर्मा के सानिध्य में किया गया। भजन संध्या में देश के अलग-अलग शहरों से पहुंचे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय कर दिया। कोलकाता से सौरभ शर्मा, दिल्ली से शीतल पांडेय, प्रिया एवं प्राची, समस्तीपुर से रेशमी शर्मा, कानपुर से गोपाल अग्रवाल और काशी से कृष्णा दाधीच ने भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
आयोजक मंडल के सदस्य नितेश सिंह, संजय कुमार गुप्ता एवं उदय शंकर राव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। काशी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों से बसों की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार, जिन श्रद्धालुओं के पास कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की अपनी व्यवस्था नहीं थी, उन्हें बसों के माध्यम से आयोजन स्थल तक लाने और वापस पहुंचाने की जिम्मेदारी समाजसेवियों ने उठाई। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के चलते आयोजन स्थल पर पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।


आयोजकों ने बताया कि ‘बाबा पधारे काशी’ की दूसरी वर्षगांठ का यह आयोजन श्रद्धालुओं के सहयोग और आस्था के कारण बेहद सफल रहा। भजन संध्या में पहुंचे लोगों ने देर तक भजनों का आनंद लिया और बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।