gnews BHU परिसर में छात्रा से छेड़खानी के आरोपी का रविंद्रपुरी में एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में ऑटो चालक घायल - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

BHU परिसर में छात्रा से छेड़खानी के आरोपी का रविंद्रपुरी में एनकाउंटर, पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में ऑटो चालक घायल

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में छात्रा के साथ छेड़खानी करने के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। लंका थाना क्षेत्र के रविंद्रपुरी के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी ऑटो चालक मैनुद्दीन गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी मैनुद्दीन ने BHU परिसर में एक छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

 
इसके बाद पुलिस आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए लेकर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीन ली और मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इस दौरान रविंद्रपुरी के पास आरोपी ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी मैनुद्दीन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जनपद का रहने वाला है और वाराणसी में ऑटो चलाता है। मामले में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।