वाराणसी में डोसे की दुकान पर युवतियों का हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ का CCTV वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज
November 16, 2026
भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर में डोसे की एक दुकान पर युवतियों द्वारा हंगामा और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां दुकान पर मारपीट और तोड़फोड़ करती नजर आ रही हैं।
![]() |
| विज्ञापन |
वाराणसी में डोसे की दुकान पर युवतियों का हंगामा, मारपीट और तोड़फोड़ का CCTV वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज #TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews @Uppolice @varanasipo https://t.co/IiKik2QhHt
— The Varanasi News (@thevaranasinews) November 16, 2026
![]() |
| विज्ञापन |
घटना के पीछे कुछ दिन पहले हुआ एक विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले युवतियों के पिता और दुकानदार के बीच भी विवाद हुआ था।
घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की। इस मामले में एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दुकानदार की ओर से पुलिस को तहरीर भी प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
![]() |
| विज्ञापन |



