वाराणसी में पकड़ा गया तेंदुआ, दशहरे से दहशत में थे लोग; कैंटोनमेंट में लगाया गया था पिंजरा
शहर के बेहद सुरक्षित और पॉश माने जाने वाले कैंटोनमेंट इलाके में पिछले कई हफ्तों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। सोमवार को कैंटोनमेंट क्षेत्र के बंगला नंबर 61 में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और सैन्य क्षेत्र में रहने वाले परिवारों ने राहत की सांस ली।
![]() |
| विज्ञापन |
वाराणसी में पकड़ा गया तेंदुआ, दशहरे से दहशत में थे लोग; कैंटोनमेंट में लगाया गया था पिंजरा #TheVaranasiNews #Varanasi #VaranasiNews https://t.co/wonOVD3Cky
— The Varanasi News (@thevaranasinews) November 16, 2026
कई दिनों की निगरानी के बाद बंगला नंबर 61 में लगाया गया था पिंजरा
तेंदुए की लगातार बदलती लोकेशन को देखते हुए वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई थी। पदचिह्नों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी गतिविधियों को ट्रैक किया जा रहा था। इसके बाद बंगला नंबर 61 के परिसर में एक मजबूत पिंजरा लगाया गया था।
![]() |
| विज्ञापन |
मौके पर पहुंचीं डीएफओ, अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत
तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ निधि चौहान ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जानकारी शासन को दे दी गई है। साथ ही इस प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले रेंजर और वन विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात भी कही।
![]() |
| विज्ञापन |
सुरक्षित स्थान पर भेजने की तैयारी
पिंजरे में कैद तेंदुए को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने और उसके स्वास्थ्य की जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। वन विभाग की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी है। तेंदुए को निर्धारित सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
दशहरे के आसपास शुरू हुई तेंदुए की दहशत के बाद अब उसके पकड़े जाने से कैंटोनमेंट क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।



