gnews छठ पूजा को लेकर वाराणसी में अलर्ट, कैंट रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान; ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर जीआरपी-आरपीएफ की निगरानी - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

छठ पूजा को लेकर वाराणसी में अलर्ट, कैंट रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान; ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर जीआरपी-आरपीएफ की निगरानी

 

छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में कैंट रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफॉर्म और ट्रेनों के अंदर तक जांच-पड़ताल की गई।

विज्ञापन
चेकिंग अभियान के दौरान सर्कुलेटिंग एरिया, सभी प्लेटफॉर्म और स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों की बारीकी से तलाशी ली गई। पुलिस टीम ने यात्रियों के सामान और आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर विशेष नजर रखी। 


छठ पूजा के चलते बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में विशेष रूप से निगरानी बढ़ाई गई है।

विज्ञापन
त्योहार के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीमें अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुविधा बनाए रखने के लिए भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन परिसर या ट्रेन में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु दिखाई देने पर तत्काल रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना है।