gnews वाराणसी में हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्रा की मौत, मचा हड़कंप - The Varanasi News
HEADLINE
Dark Mode
Large text article

वाराणसी में हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्रा की मौत, मचा हड़कंप

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित सामने घाट के ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल में बुधवार को दर्दनाक घटना सामने आई। हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरकर कक्षा सात में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद विद्यालय और हॉस्टल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
मृत छात्रा की पहचान स्नेहा मिश्रा (12), पुत्री तारकेश्वर मिश्रा, निवासी ग्राम बैजरहा, थाना गोपालपुर रतनपुर, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। 


स्नेहा ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल में रहकर कक्षा सात की पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली थी कि शिवप्रसाद गुप्त कॉलोनी, लेन नंबर-3 स्थित ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से एक बच्ची गिर गई है। सूचना मिलते ही लंका पुलिस सक्रिय हुई और ट्रामा सेंटर पहुंची। वहां छात्रा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी छात्रा के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
बताया गया कि छात्रावास में छात्रा के साथ दो अन्य छात्राएं भी रहती हैं। विद्यालय के प्रबंधक त्रिभुवन सिंह और हॉस्टल की वार्डन प्रीति मिश्रा हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस


एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। डीसीपी काशी गौरव बसंवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे घटना के परिस्थितियों और कारणों का पता लगाया जा सके।


परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके वाराणसी पहुंचने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।